झारखंड अभिभावक संघ ने रांची के विधायक सीपी सिंह से लगाई हस्तक्षेप की गुहार

निजी स्कूलों की मनमानी पर अविलंब रोक लगाए सरकार : सीपी सिंह

Jul 3, 2021 - 16:48
 0  9
झारखंड अभिभावक संघ ने रांची के विधायक सीपी सिंह से लगाई हस्तक्षेप की गुहार

रांची। निजी स्कूल संचालकों पर अभिभावकों के शोषण करने का आरोप लगाते हुए झारखंड अभिभावक संघ द्वारा स्कूल प्रबंधन की मनमानी रोकने की मांग को लेकर “सात वार सात गुहार” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत तीसरे दिन शनिवार को

झारखंड अभिभावक संघ की ओर से संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में समर्थन की अपेक्षा में विधायक सीपी सिंह के आवास पर दिन के 12:30 से 1:30 बजे तक मौन प्रदर्शन किया गया। मौके पर संघ की ओर से अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग संबंधी ज्ञापन की प्रति विधायक सीपी सिंह को सौंपी गई।

इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि अभिभावकों की पीड़ा को समझ सकते हैं। आज हर व्यक्ति कोरोना के समय परेशान है‌। एक विधायक के नाते जो भी प्रयास हो सकता है, करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों के ऊपर लगाम लगाने की पहल सरकार को करनी चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि रांची उपायुक्त के द्वारा आदेश निकाल कर वापस लेना जांच का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर अंजना गुप्ता, विकास सिन्हा, अपूर्वा शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा, अमित मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0