झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कार्यशैली को मिला महामहिम का आशीर्वाद

महामहीम राष्ट्रपति मंच से बोले — "ऐसे ही सेवा करते रहिए, डॉ. इरफान। हमें गर्व है हमारे मंत्री भी एक डॉक्टर हैं।" देवघर में एम्स के दीक्षांत समारोह में गूंजा भावनाओं का सम्मान।

Aug 2, 2025 - 22:27
 0  54
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कार्यशैली को मिला महामहिम का आशीर्वाद

अवसर था देवघर में एम्स के दीक्षांत समारोह का। भारत की प्रथम महिला एवं महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की खुलकर सराहना की और कहा की "ऐसे ही काम करते रहिए और लोगों की सेवा करते रहिए।"

यह एक बेहद गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय पल था, जब महामहिम राष्ट्रपति ने मंच से स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मंत्री को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं। इस सम्मानजनक टिप्पणी के बाद पूरे आयोजन स्थल पर चर्चा का माहौल बन गया। उपस्थित सैकड़ों डॉक्टरों और छात्र-छात्राओं ने कहा की *"हमें गर्व है कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री स्वयं एक डॉक्टर हैं — और हमारे मन की बात को गहराई से समझते हैं।

डॉ इरफान अंसारी ने इस मौके पर कहा की "देश की महामहिम ने हमारे कामों को सराहा है। यह सुनकर अच्छा लगता है। मेरा मनोबल बढ़ा है। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती है की इस देश की प्रथम महिला (महामहिम) ने हमारी तारीफ़ की है। यह सिर्फ़ मेरी तारीफ़ नहीं, यह प्रदेश की एक एक जनता की तारीफ़ है। हमारे लिए गौरव की बात है की हमारे महामहिम एक आदिवासी समाज से आती हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0