झारखण्ड चैम्बर ने मुख्यमंत्री से मिलकर भवन मकान नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने की माँग की

इस अवसर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चैम्बर अध्यक्ष के सुझावो का समर्थन किया।

Aug 12, 2024 - 01:57
 0  78
झारखण्ड चैम्बर ने मुख्यमंत्री से मिलकर भवन मकान नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने की माँग की

विश्व आदिवासी दिवस के समापन समारोह में अध्यक्ष किशोर मंत्री के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमण्डल ने शामिल होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें विश्व आदिवासी दिवस एवं उनके जन्मदिन की बधाई दी। माननीय मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

मुलाकात के क्रम में राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक वार्ता हुई। चैम्बर अध्यक्ष नें माननीय मुख्यमंत्री से भवन मकान नियमितीकरण योजना को जल्द प्रभावी करने, मास्टर प्लान 2037 में संशोधन हेतु नागरिकों द्वारा समर्पित किये गए सुझाव के अनुरूप कार्रवाई करने के साथ ही मार्केटिंग बोर्ड को भंग करने हेतु निवेदन किया। इस अवसर पर उपस्थित राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने चैम्बर अध्यक्ष के सुझावो का समर्थन किया।

आदिवासी दिवस के समापन समारोह में चैम्बर की ट्राइबल वूमन इंटरप्रिनयोरशीप उप समिति की चेयरपर्सन माला कुजूर को आदिवासी व्यंजन में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर भी चैम्बर पदाधिकारियों ने बधाई दी। प्रतिनिधिमण्डल में चैम्बर के सह सचिव शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा और आईटी उप समिति के चेयरमैन मनोज मिश्रा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0