"जदयू सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक वृहत्त परिवार है" – प्रकाश राम पटवा

"जदयू सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक वृहत्त परिवार है"

Jun 15, 2025 - 13:41
Jun 15, 2025 - 13:45
 0  20
"जदयू सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक वृहत्त परिवार है" – प्रकाश राम पटवा

गया जी । जनता दल यू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ, गया जिला के अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक सामूहिक चेतना और सामाजिक समर्पण से ओतप्रोत परिवार है, जो बिहार के चतुर्दिक विकास के लिए संकल्पित है। पटवा ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को कानून का राज, बुनियादी ढांचे का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार, और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। जनता दल यू का नेतृत्व उस अनुभव की नींव पर खड़ा है जिसने बिहार को स्थायित्व और विकास की दिशा दी है। हमारे कार्यकर्ताओं में अथाह ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सब – नेता से लेकर जमीनी कार्यकर्ता तक – एकजुट होकर विकसित बिहार के उस साझा स्वप्न को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, जिसमें हर नागरिक को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्राप्त हो। श्री पटवा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के हर तबके से संवाद बढ़ाएँ, ताकि जदयू की विचारधारा और योजनाएँ हर घर तक पहुँच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सेवा की भावना और विकास के लक्ष्य से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए जदयू एक उपयुक्त मंच है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0