जेसीआई रांची उड़ान ने सेवा सदन में रक्तदान शिविर आयोजित किया

Mar 27, 2022 - 12:58
 0  6
जेसीआई रांची उड़ान ने सेवा सदन में रक्तदान शिविर आयोजित किया

रांची। जेसीआई रांची उड़ान द्वारा रविवार को सेवा सदन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा रक्तदान करें और प्रगति की ओर बढ़ें।आपका रक्त किसी के लिए जीवन है। आएं हम सब मिलकर रक्तदान करें। जेसीआई द्वारा रक्तदान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि रक्त की जरूरत पड़ने पर उनके लिए पैसे देने की जरूरत न पड़े।
निधि सर्राफ ने सेवा सदन में सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने यह कार्यक्रम सफल होने में अपना पूरा सहयोग किया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष निधि सर्राफ, सचिव प्रिया पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष आभा भंडारी, नीतू छपरिया, तनु पोद्दार, मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0