जेसीआई रांची ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनंदन

Jun 27, 2022 - 10:46
 0  10
जेसीआई रांची ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनंदन

विशेष संवाददाता
रांची। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ के रांची आगमन पर सोमवार को जेसीआई राँची ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर राजधानी के जगन्नाथपुर क्षेत्र की स्थिति लाबेद गांव में बच्चों के बीच मिठाईयां और रेन कोट बांटी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के नवनिर्वाचित मुखिया संजय उरांव को सम्मानित करके किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लाबेद में जेसीआई रांची द्वारा बनाए गए धर्मस्थल का उदघाटन किया। जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ जोन अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल और उपाध्यक्ष वसुंधरा सिंह एवं अविनाश जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। अंत में रांची प्रांत के अध्यक्ष सौरभ शाह और सचिव प्रतीक जैन ने सभी के साथ मिलकर लाबेद गांव में पौधरोपण किया और इसके लिए ग्रामीणों को प्रेरित भी किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जेसीआई राँची की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लाबेद गांव में काम करके उसे खूब आगे बढ़ाया है और गांव वासियों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ जायसवाल, सौरव साबू और अभिषेक जैन ने किया। इस अवसर पर अरविंद राजगढ़िया , तरुण अग्रवाल,विनय मंत्री, रौनक बगरिया सहित अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी जेसीआई, रांची के मीडिया प्रभारी संकेत सरावगी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0