जी .डी .गोयंका विद्यालय में जापानी उत्सव का आयोजन

जापानी कार्यक्रम द्वारा  विद्यालय का वातावरण अत्यंत प्रसन्नचित्त हो उठा।

Aug 9, 2024 - 00:29
 0  47
जी .डी .गोयंका विद्यालय में जापानी उत्सव का आयोजन

राँची के प्रतिष्ठित जी .डी .गोयंका विद्यालय परिसर में जापानी उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तमाई ऑनेटोन इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में तोमिता सोमा, युन करीन, मोमोका मे कितातानी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

इन्होंने जापानी  संस्कृति ,कला और त्योहारों को अनेक रोचक गतिविधियों तथा रैपिड फायर प्रश्नोत्तर द्वारा छात्रों को समझाया। इन सभी गतिविधियों में गोयंका स्कूल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई और विद्यालय में बैठे-बैठे संपूर्ण जापान की यात्रा भी की।

जापानी कार्यक्रम द्वारा  विद्यालय का वातावरण अत्यंत प्रसन्नचित्त हो उठा। इस कार्यक्रम की आयोजिका रांची ऑफिस की मैनेजर हिना कुमारी ने कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि,अलग-अलग देशों के लोगों से मिलने एवं बात करने से मनुष्य के अंदर बहु संस्कृतियों एवं उनके मूल्यों का ज्ञान तथा आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनील कुमार ने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न भाषाओं के ज्ञान से दुनिया की गहरी समझ प्राप्त करने में सहायता मिलती है साथ ही आप लोग खुले विचारों वाले भी बनते हैं। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों  ने सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0