जमशेदपुर हत्याकांड का खुलासा, भाजपा कार्यकर्ता समेत 5 गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर विगत बुधवार को शहर में हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

Dec 21, 2024 - 17:46
 0  112
जमशेदपुर हत्याकांड का खुलासा, भाजपा कार्यकर्ता समेत 5 गिरफ्तार

जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के पास बुधवार सुबह हुए हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि इस वारदात में बाइक सवार अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह, साजिशकर्ता आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल हैं। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 3 देसी कट्टा, एक गोली और 3 खोखा भी बरामद कर लिया है। जानकारी हो कि मामले का खुलासा शुक्रवार को SSP किशोर कौशल ने 48 घंटे के अंदर किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0