खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल, कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, पुलिस फायरिंग में 9 की मौत

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के करायी में बवाल हो गया है, जहां अमेरिकी दूतावास के बाहर भारी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन के दौरान कम-से-कम 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। 

Mar 1, 2026 - 20:27
Mar 1, 2026 - 20:28
 0  20
खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल, कराची में अमेरिकी दूतावास पर हमला, पुलिस फायरिंग में 9 की मौत

NEWS DESK : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के करायी में बवाल हो गया है, जहां अमेरिकी दूतावास के बाहर भारी विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन के दौरान कम-से-कम 9 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। 

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल

जानकारी के मुताबिक भारी तादाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी कॉन्सुलेट के आसपास लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और फिर चेताते हुए गोलियां चलानी पड़ीं। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च के दौरान हुई इन झड़पों में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लंचर ने इस पूरे बवाल पर रिपोर्ट मांगी है और सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिये हैं।

इलाके से दूर रहने की अपील

अधिकारियों ने सुल्तानाबाद को माई कोलाची से जोड़ने वाली सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया, जबकि जिन्ना ब्रिज से ट्रैफिक को स्थिति को संभालने और और जाम लगने से रोकने के लिए चुंदरीगर रोड से भेजा गया।

सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही तस्वीरों में भीड़ प्रवेश द्वार पर तोड़फोड़ करती और बिल्डिंग के कुछ हिस्सों में आग लगाती दिख रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने भारी गोलाबारी की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0