अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन ने रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
विशेष संवाददाता
रांची/जमशेदपुर । रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की पूर्वी सिंहभूम इकाई ने मानगो में एक अआयोजन कर रानी दुर्गावती को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वीरांगना की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वीरांगना पदाधिकारी सीमा सिंह, रजनी सिंह, खुशबू सिंह, कोकिला सिंह, दिव्यांका सिंह सहित अन्य वीरांगनाओं ने भाग लिया। उक्त जानकारी डॉ. एमएस सिंह मानस ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0