कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के एमबीए विद्यार्थियों का इंडस्ट्रियल विजिट

सीआईटीi के इंस्टिट्यूशन्स इंडस्ट्री सेल के कोर्डिनेटर डॉ नैयर मुमताज़ ने कंपनी में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप सम्बन्धी मामलों पर कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की.

Aug 27, 2024 - 22:03
 0  124
कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के एमबीए विद्यार्थियों का इंडस्ट्रियल विजिट

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के एमबीए सेकंड व फोर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल विजिट के तहत बिहार स्टेट मिल्क फेडरेशन के रांची स्थित सुधा डेयरी प्लांट का जायजा लिया.

इस दौरान सुधा डेयरी की ओर से मार्केटिंग चीफ तरुण कुमार एवं श्रीमती काजल ने विद्यार्थियों को मार्केटिंग स्ट्रेटीजी, मिल्क पैकेजिंग,मिल्क प्रोडक्ट आदि के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की .

मौके पर मौजूद सीआईटीi के इंस्टिट्यूशन्स इंडस्ट्री सेल के कोर्डिनेटर डॉ नैयर मुमताज़ ने कंपनी में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप सम्बन्धी मामलों पर कंपनी के प्रतिनिधियों से बात की. इंडस्ट्रियल विजिट में संस्थान के एमबीए बिभागाध्यक्ष डॉ शालिनी सिंह, प्रो. पायल चटर्जी, प्रो. नीरव कुमार, प्रो.आनंद मुंडू प्रो. महेश कुमार आदि शिक्षक साथ थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0