IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला आज, यहां देखिए संभावित प्लेइंग 11, जानिए मौसम का हाल
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि ये मुकाबला जो भी टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा
SPORTS DESK : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला वेस्टइंडीज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मुकाबले पर दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि ये मुकाबला जो भी टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा लिहाजा भारतीय टीम को ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
सुपर-8 का अहम मुकाबला आज
इस मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, वहीं भारतीय क्रिकेटर भी वेस्टइंडीज के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार लय में नजर आए और उन्होंने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जमाया।हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को मजबूत किया।
30 में से 19 मुकाबलों में भारत ने मारी बाजी
गौरतलब है कि फटाफट क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 30 मुकाबले खेले गये हैं, जिनमें से भारत ने 19 और वेस्टइंडीज ने 10 मुकाबले जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला था। गौरतलब है कि ईडन गार्डन की पिच हमेशा बल्लेबाजों के अनुकूल रही है। इस मैदान में बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।
वहीं, कोलकाता के मौसम की बात करें तो इस अहम मुकाबले में बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम संभावित XI
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0