स्वर्ण व्यवसयियों के हितों की अनदेखी उचित नहीं – कश्मीर सिंह राजपूत

स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत का भव्य स्वागत किया

May 17, 2024 - 16:54
 0  12
स्वर्ण व्यवसयियों के हितों की अनदेखी उचित नहीं – कश्मीर सिंह राजपूत

स्थानीय स्वर्णकर भवन में हजारीबाग स्वर्णकार व्यावसाय संघ के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में व्यवसायियों ने अखिल भारतीय स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत, डॉ दिलीप सोनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अशोक नूरी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राजेंद्र लाल, राष्ट्रीय मंत्री, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता हजारीबाग स्वर्णकार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विक्रम सोनी एवं संचालन विजय केसरी ने किया। आदत अतिथियों को पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण रामसेवक सोनी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार भारत सरकार स्वर्णकार के हितों की अनदेखी कर रही है ।‌यह किसी भी दृष्टि में उचित नहीं है। देश में हर वर्ष एक हजार तन से अधिक सोने का कारोबार होता है, लेकिन अभी तक भारत सरकार स्वर्ण मंत्रालय गठन तक नहीं कर पाई है । जबकि अन्य खनिजों के लिए अलग से मंत्रालय पहले बने हुए हैं। सोने पर कस्टम ड्यूटी लगभग 14 परसेंट है । इसे तत्काल कम किया जाना चाहिए । सोने पर तीन प्रतिशत जीएसटी लागू है, जिसे तत्काल एक प्रतिशत से भी कम किया जाना चाहिए। स्वर्ण कारोबार से हर वर्ष भारत सरकार को हजारों करोड रुपए का राजस्व की प्राप्ति होती है, लेकिन स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है । सरकार तत्काल व्यवसाइयों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि संगठन में शक्ति है । आज की बदली परिस्थिति में व्यवसायियों को एकजुट होकर रहने की जरूरत है।
राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र लाल ने कहा कि अभी भी स्वर्ण व्यवसाय पर विभिन्न किस्म के सरकारी अंकुश लगे हुए हैं। स्वर्ण व्यवसाई इन सरकारी अवरोधों के कारण खुलकर व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि संपूर्ण देश में लाखों की संख्या में स्वर्ण व्यवसाई बेरोजगार हो चुकें हैं। राष्ट्र के निर्माण में स्वर्ण व्यवसायियों की सेवा को कभी भी विस्तृत नहीं किया जा सकता है।
इन वक्ताओं के अलावा पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक नूरी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, रामसेवक सोनी, राजकुमार सोनी, मनोज गुप्ता, अगस्त क्रांति सोनी, विमल सोनी,निशांत सोनी, कुणाल सोनी, रिंकू वर्मा, प्रिंस कुमार, तारकेश्वर सोनी,संजय सोनी, सोनू सोनी, रंजीत सोनी, राजू सोनी आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें । धन्यवाद ज्ञापन डॉ के.के. वर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0