सरकार बनने पर 30 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : यशस्विनी सहाय

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान

May 10, 2024 - 16:25
 0  12
सरकार बनने पर 30 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : यशस्विनी सहाय

रांची लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने शुक्रवार को सोनाहातू, इचागढ़, चांडिल और कुकरू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने पदयात्रा, जनसंपर्क और बैठक कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने और राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

जगह-जगह जनसंपर्क और बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे के साथ मोदी सरकार सत्ता में आई थी। सत्ता में आने के बाद रोजगार देना तो दूर, करोड़ों युवाओं को मोदी सरकार ने बेरोजगार बना दिया। जिससे देश के युवा परेशान है। लेकिन अब युवाओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, क्योंकि इंडिया गठबंधन की सरकार के सत्ता में आते ही 30 लाख खाली पड़े पदों पर युवाओं की बहाली होगी। कांग्रेस की सरकार युवाओं के लिए पांच करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड बनाएगी। इसके साथ ही हर शिक्षित युवाओं को एक लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार दिया जाएगा। यशस्विनी सहाय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ समाज की सभी वर्गों के उत्थान और विकास की योजनाएं बनाई है। जिसका लाभ देश के आम लोगों को मिलेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि देश की जनता जुमलों वाली मोदी सरकार से ऊब चुकी है। चुनाव से पूर्व किए गए सभी घोषणाओं को भाजपा के लोग जुमला कहते हैं। इस चुनाव में भी वह झूठी घोषणाएं करेंगे। जिसे चुनाव के बाद जुमला करार देंगे, ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस मे वोट देकर यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाएं और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें।
कांग्रेस प्रत्याशी ने सोनाहातू प्रखंड के सोनाहातू बाजार, जमुदाग बाजार, जाड़ेया चौक, बारेंदा मोड़, टंगटंग चौक और मिलन चौक में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने इचागढ़ के तिरूलडीह, कुकरू बाजार, सीरूम चौक, छातरडीह, परगामा, झीमरी, रघुनाथपुर, चांडिल बाजार, कादलबेड़ा और कपाली आदि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर समर्थन और वोट मांगा। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0