झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटे अरवा राजकमल

सीएम हेमंत के सचिव अरवा राजकमल का भी तबादला कर दिया गया है । वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। प्रधान सचिव मस्तराम मीणा को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Aug 11, 2024 - 15:41
Aug 11, 2024 - 15:42
 0  51
झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटे अरवा राजकमल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड के दो दर्जन से अधिक आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। 

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के सचिव का भी तबादला कर दिया गया है। इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज भवन में तैनात राज्यपाल के  सचिव रहे डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। 

प्रधान सचिव मस्तराम मीणा को अपने कार्यों के अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व दिया गया है।

पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को अपने कार्यों के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग के बीच जिम्मेदारी दी गई है।

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया है। अगले आदेश तक उनके पास वाणिज्य कर सचिव का भी प्रभार रहेगा।

भवन निर्माण सचिव मनीष रंजन को श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान का निदेशक बनाया गया है।

कृषि विभाग के सचिव अबुबकर सिद्दीक को वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव राजेश शर्मा को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0