हंगरी रेस्टोरेंट का शुभारंभ, आधे घंटे में खाएं बाहुबली थाली और जीतें एक लाख का इनाम

Sep 5, 2021 - 14:40
 0  13
हंगरी रेस्टोरेंट का शुभारंभ, आधे घंटे में खाएं बाहुबली थाली और जीतें एक लाख का इनाम

रांची: राजधानी के करमटोली रोड (आदिवासी छात्रावास के सामने) स्थित हंगरी रेस्टोरेंट का शुभारंभ रविवार को किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन विधायक व पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने किया। रेस्टोरेंट के संचालक प्रेमजीत कुशवाहा ने बताया कि यहां शाकाहारी और मांसाहारी लजीज व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होंगी। वेज और नॉनवेज में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि वे रेस्टोरेंट्स की विशेषता यह है कि यहां 4999/ रुपये में बाहुबली थाली परोसी जाएगी, जिसे आधे घंटे में पूरा खाने वाले ग्राहक को रेस्टोरेंट की ओर से एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। रेस्टोरेंट के उद्घाटन के मौके पर जय सिंह यादव, उपेंद्र रजक, केके गुप्ता, लोकेश सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0