अनुपमा सेवाश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 13, 2022 - 16:18
 0  17
अनुपमा सेवाश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित

रांची। रातू के सिमलिया स्थित अनुपमा सेवाश्रम में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रातू दक्षिणी से जिला परिषद प्रत्याशी कविता सिंह ने आम लोगों के साथ अबीर की होली खेली एवं पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर रातू क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी सह वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने भी क्षेत्र के लोगों को अबीर-गुलाल बांटकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में रांची जिला युवा कांग्रेस के गौरव सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने अपील की कि आपसी भाईचारे के साथ होली और शबे बरात का पर्व मनाएं। कार्यक्रम में काफी संख्या में रातू दक्षिणी क्षेत्र के नागरिक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0