गया का ऐतिहासिक नामकरण: अब गया जी के नाम से जाना जाएगा
गया का ऐतिहासिक नामकरण: अब गया जी के नाम से जाना जाएगा
गया । बिहार सरकार ने गया शहर का नाम बदलकर 'गया जी' करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय गया शहर के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गया भगवान विष्णु की पावन स्थली और पिंडदान की वैश्विक आस्था का केंद्र है, और अब 'गया जी' नाम से यह शहर सम्पूर्ण विश्व में आधिकारिक रूप से पहचाना जाएगा। इस निर्णय से धार्मिक पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया बिहार और भारत का सांस्कृतिक गौरव है और 'गया जी' नाम इसे वह आदर देगा जिसका यह हकदार है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई देने वाले में व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा बिहार प्रदेश बुनकर संघ अध्यक्ष गोपाल पटवा, रितेश कुमार, मेघनाथ पटवा, दीपक स्वर्णकार, लालजी प्रसाद, नीरज वर्मा इत्यादि।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0