हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कही ये बात…

यह विपक्षी दल की दिमागी उपज है और इन कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।

Jan 2, 2024 - 13:24
 0  12
हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कही ये बात…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को गांडेय विधानसभा सीट से पत्नी कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने के कयासों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की दिमागी उपज है। इन कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।

झारखंड में सियासी हलचल तेज है। गांडेय ‍विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विपक्षी दल बीजेपी के नेता लगातार बयान दे रहे हैं। इधर पिछले कुछ दिनों से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड के सीएम पद की कमान दिए जाने की अटकलें लगायी जा रही हैं। राजनीतिक गलियारे से लेकर मीडिया भी कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों और राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट से पत्नी कल्पना सोरेन के चुनाव लड़ने के कयासों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी दल की दिमागी उपज है और इन कयासों में कोई सच्चाई नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0