युवा विरोधी है हेमंत सरकार : आदर्श मल्लिक

Mar 10, 2022 - 17:27
 0  10
युवा विरोधी है हेमंत सरकार : आदर्श मल्लिक

रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता आदर्श मल्लिक ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार युवा विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी व आम जनता विरोधी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अपराध पर अंकुश लगाने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। नौकरशाही बेलगाम है। विकास योजनाओं की राशि लूटने की होड़ लगी है।  श्री मल्लिक ने कहा कि गत दिनों बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी सहित बिगड़ी विधि-व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन कर रहे और उपायुक्त कार्यालय घेराव करने जा रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों को रास्ते में ही गिरफ्तार कर थाने में बिठाए रखना राज्य सरकार की हिटलरशाही का परिचायक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती है। बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0