स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ राजकुमार को प्रशासनिक अक्षमता की वजह से रिम्स निदेशक पद से हटाया, डॉ शशिबाला सिंह बनी रिम्स की अंतरिम प्रभारी निदेशक

रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है।

Apr 18, 2025 - 23:08
 0  68
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ राजकुमार को प्रशासनिक अक्षमता की वजह से रिम्स निदेशक पद से हटाया, डॉ शशिबाला सिंह बनी रिम्स की अंतरिम प्रभारी निदेशक

स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को गुरुवार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटा दिया है। 

उन्होंने पत्र जारी करते हुए बताया कि रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता की वजह से पद से हटाया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्रि परिषद, शासी परिषद तथा विभाग द्वारा लोकहित में दिए गये निर्णय और निर्देशों का पालन नहीं किया गया। रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है। अतः रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (vi) के तहत लोकहित्त में डॉ. राजकुमार को तीन महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई है।

सूत्रों के अनुसार डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बता दें कि बीती देर रात रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0