एचडीएफसी बैंक की मोरहाबादी शाखा का शुभारंभ, नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

Mar 30, 2022 - 13:53
 0  8
एचडीएफसी बैंक की मोरहाबादी शाखा का शुभारंभ, नगर आयुक्त ने किया उद्घाटन

रांची। एचडीएफसी बैंक की मोरहाबादी शाखा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसका उद्घाटन नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने किया। इसके साथ ही झारखंड में एचडीएफसी बैंक की शाखा की कुल संख्या 71 हो गई है।
मौके पर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मोरहाबादी में बैंक की शाखा खुलने से इस क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र के विकास में एचडीएफसी बैंक सहभागी बनेगा।
मौके पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड अभिषेक कुमार ने कहा कि इस शाखा में बैंकिंग से संबंधित सारी सुविधाएं दी जाएगी I
उद्घाटन के अवसर पर क्लस्टर हेड धर्मेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार, आशुतोष मनी,विक्की गुप्ता,निधि सिंह, विशाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0