हजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, FIR दर्ज

एसडीओ अशोक कुमार ने कहा है कि 26 दिसंबर को सुबह पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली।

Dec 28, 2024 - 21:26
 0  114
हजारीबाग SDO पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप, FIR दर्ज

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत हो गई है। बता दें कि वह 65% तक जल चुकी थीं। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है। एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया गया है। 

राजू ने शिकायत में कहा है कि उनकी बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब एसडीओ ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद फिर दोनों में विवाद हुआ। हमलोग आए तो एसडीओ ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी एसडीओ के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी।

राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के देवकमल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। 

एसडीओ अशोक कुमार ने कहा है कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0