हटिया-तुपुदाना क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित

Mar 6, 2022 - 15:33
 0  14
हटिया-तुपुदाना क्षत्रिय समाज की बैठक आयोजित

रांची। क्षत्रिय समाज (राजपुताना परिवार) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हटिया (बसारगढ़) स्थित प्रसिद्ध व्यवसायी विपीन सिंह के फार्म हाउस में हुई। सभा में रांची व हटिया क्षेत्र के राजपुताना समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसअवसर पर क्षत्रिय समाज की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और स्वस्थ-समृद्ध समाज के नवनिर्माण के उद्देश्य से हटिया-तुपुदाना क्षेत्र की कार्यसमिति का गठन आम चुनाव कराकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसारगढ निवासी जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह ने की। सभा का संचालन क्षत्रिय समाज के सक्रिय सदस्य व लोकप्रिय समाजसेवी श्रीराम सिंह ने किया। मौके पर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एकजुट होना जरूरी है। तभी सामाजिक नवनिर्माण की परिकल्पना को साकार करने में हम सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज की बेहतरी के लिए हमें एक मंच पर आना जरूरी है। इसके लिए हम सबों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ हमें प्रयास प्रारंभ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज सामाजिक समरसता की पक्षधर है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दिशा में भी क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए क्षत्रियों ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो मील का पत्थर साबित हुई है। इसका लाभ समाज के सभी वर्गो व समुदाय के लोगों को मिल रहा है। वहीं, श्रीराम सिंह ने कहा कि क्षत्रिय परिवार के अलावा समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याणार्थ अस्पताल, स्कूल व धर्मशाला निर्माण की दिशा में भी यथाशीघ्र कदम उठाया जाएगा। सभी गरीब तबके के लोगों को, चाहे वह किसी धर्म के हों, उन्हें क्षत्रिय समाज सहयोग करेगी। बाॅक्स:: विपिन सिंह संरक्षक व चंद्रशेखर सिंह अध्यक्ष चुने गए रांची। बैठक में हटिया-तुपुदाना क्षत्रिय समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जाने-माने व्यवसायी विपिन सिंह को संरक्षक व समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह को क्षत्रिय समाज का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, ठाकुर समरेश सिंह, नितेश सिंह, अमर शाही, उदय शंकर सिंह, नागेंद्र सिंह, शंभू नाथ शाहदेव, पुरुषोत्तम राठौर को कार्यकारिणी का सक्रिय सदस्य चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से 13 मार्च को क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह बरियातू में करने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी के पदधारियों और सदस्यों ने आश्वस्त किया कि समाज के लोगों को कभी भी किसी प्रकार की कोई जरूरत होगी, वह हर वक्त उनके लिए उपलब्ध रहेंगे। सभा के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर चंदेल ने किया। बैठक में रामभरोसे सिंह, अविनाश सिंह, विनोद सिंह, विपिन सिंह, विशाल सिंह, रणविजय सिंह व शिवाजी सिंह, अशोक सिंह, मनीष सिंह, पिंकू सिंह एवं राजा सिंह सहित शहर के विभिन्न जगहों से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0