हटिया विस्थापित परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

गांव से हटकर जल मीनार निर्माण की मांग

Jul 3, 2021 - 16:50
 0  8
हटिया विस्थापित परिवार समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला उपायुक्त से

रांची। हटिया विस्थापित परिवार समिति के बैनर तले विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में रांची के उपायुक्त से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें मुख्य रूप से पुनर्वासित ग्राम नयासराय, कुटे में जुडको द्वारा जलमीनार बनाने की योजना के संदर्भ में चर्चा की गई ।
चर्चा में ग्रामीणों की ओर से समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव द्वारा जलमीनार बनने से ग्रामीणों को उत्पन्न होने वाली समस्याओं के विषय में उपायुक्त को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को जल मीनार के लिए कहीं अन्यत्र जगह बनाने का आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर फील्ड वेरिफिकेशन कर अन्य विकल्प पर भी विचार करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, नगड़ी प्रखंड की प्रमुख ललिता एक्का, गुटुवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी, विनय उरांव,दीपक मुंडा, सोमारी मुंडा,नरेश बैठा,संजय बैठा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0