बारी रोड स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Apr 23, 2024 - 15:14
 0  12
बारी रोड स्थित हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के बारी रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई एवं संध्या में पांच पुरोहितों द्वारा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। पूजनोत्सव में यजमान बने वार्ड नंबर 19 के पार्षद मुन्नी देवी एवं पूर्व पार्षद सह समाजसेवी मनोज कुमार के सहयोग से की गई। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ आचार्य राजेश उपाध्याय एवं उनके सहयोगियों द्वारा की जा रही थी‌। पाठ के श्रवण के लिए वार्ड 19 के काफी संख्या में धार्मिक महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल थे‌।वह बड़े ही भक्ति भाव से पूजा पाठ कर रहे थे धार्मिक पाठ से पूरा वातावरण भक्ति में बन गया था। मौके पर पूर्व पार्षद मनोज कुमार ने बताया कि हर साल की भांति श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है अहले सुबह से ही मंदिर को साफ सुथरा एवं सज्जा कर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है एवं संध्या में विद्वान पुरोहितों द्वारा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पाठ के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एवं पूरे वार्ड में प्रसाद का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0