नागरमल मोदी सेवा सदन में स्त्री रोग परामर्श शिविर आयोजित

Mar 27, 2022 - 12:45
 0  15
नागरमल मोदी सेवा सदन में स्त्री रोग परामर्श शिविर आयोजित

रांची। राजधानी स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन में रविवार को निशुल्क स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. अंजु कुमार, डॉ. ऋचा अग्रवाल, डॉ. क्षमा टिबड़ेवाल, सेवा सदन के सचिव आशीष मोदी, आलोक तुलस्यान, रेखा जैन, पवन शर्मा, कमल केडिया एवं वरुण जालान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कैम्प में मरीजों को डाक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया एवं पैथोलॉजी जांच में 20 प्रतिशत की छूट दी गई। कुल 36 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। आठ मरीज़ों ने अल्ट्रासाउंड एवं 20 मरीज़ों ने पैथोलॉजी जांच का फायदा उठाया।
सेवा सदन द्वारा
आगामी 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0