खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी बिहारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नीतीश सरकार का बड़ा कदम

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने दिल्ली स्थित बिहार भवन के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर – 7217788114 जारी किया है,

Mar 3, 2026 - 23:06
 0  6
खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी बिहारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, नीतीश सरकार का बड़ा कदम

PATNA : खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने दिल्ली स्थित बिहार भवन के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर – 7217788114 जारी किया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिजनों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा कि बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मिडिल-ईस्ट में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए प्रवासी कामगार किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। विभाग की टीम 24×7 इसकी निगरानी रख रही है और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

दीपक आनंद ने यह भी कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऐसे प्रवासियों के परिजनों से भी अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी प्रकार की परेशानी में है, तो वे इस हेल्पलाइन का उपयोग करें।

बिहार सरकार का मानना है कि संकट की इस घड़ी में ऐसी पहल न केवल सुरक्षा का भरोसा देती है, बल्कि प्रवासी कामगारों और उनके परिवारों के बीच विश्वास भी मजबूत करती है। बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर जरूरतमंद प्रवासियों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0