ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने डीएवी कैंट स्कूल का किया दौरा

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने डीएवी कैंट स्कूल का किया दौरा

Jul 8, 2025 - 13:54
 0  54
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने डीएवी कैंट स्कूल का किया दौरा

गयाजी। डीएवी कैंट स्कूल का एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने दौरा किया।इसके पूर्व एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वही स्कूल के प्रिंसिपल अंजलि ने ब्रिगेडियर राम नरेश एवं 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार(कीर्ति चक्र)को बुके देकर स्वागत किया।इस मौके पर ब्रिगेडियर राम नरेश ने एनसीसी कैडटों को सैन्य,डॉक्टर,चार्टेड अकाउंटेंट,आदि से संबंधी टिप्स दिया।उन्होंने फिजिकल फिटनेस,ऑप्टिकल कोर्स आदि विषयों के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हम यहां के बच्चों को संबोधित करने आए थे।इस स्कूल के बारे में,स्कूल की संस्कृति के बारे में,एनसीसी सिस्टम के बारे में बहुत कुछ सुना था।तो हमने सोचा कि हम खुद जाकर क्यों न इसका अनुभव करें।इसी को लेकर यहां आए। मुझे लगा कि कुछ हम इन्हें बताएं,कुछ हम भी इनसे सीखें। जब स्कूल के प्रिंसिपल और कैडेट्स के साथ पारस्परिक संवाद हुआ तो पाया कि बहुत ही उम्दा स्टैंडर्ड है।हमें काफी खुशी हुई।हम चाहते हैं कि काश!ऐसा वातावरण,ऐसे माहौल और ऐसे बच्चे तैयार करें।उन्होंने एनसीसी कैडेटों की प्रगति के मूल्यांकन और विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। इस मौके पर सुबेदार संजय,अरविंद, एनसीसी पदाधिकारी बी.तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0