वरिष्ठ पत्रकार को अपराधियों द्वारा जेल से धमकी दिए जाने के मामले पर संज्ञान ले सरकार : सुबोधकांत सहाय

जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।

Jan 1, 2024 - 13:09
 0  15
वरिष्ठ पत्रकार को अपराधियों द्वारा जेल से धमकी दिए जाने के मामले पर संज्ञान ले सरकार : सुबोधकांत सहाय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से अपराधियों द्वारा दी गई धमकी की निंदा की है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध अविलंब सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
श्री सहाय ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार को यथोचित कदम उठाने की जरूरत है।
एक वरिष्ठ पत्रकार को जेल से धमकी दिया जाना अत्यंत गंभीर मामला है।
पत्रकार निर्भीक और निष्पक्ष होकर खबरों का चयन कर उसे प्रचारित-प्रसारित करते हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा के प्रति भी सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
श्री सहाय ने इस मामले में दोषियों की शिनाख्त कर अविलंब कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और मीडियाकर्मी निर्भीकता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0