श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में वातानुकूलित सभागार का शिलान्यास

आने वाले वर्षों में राम मंदिर के ऊपर तल्ले में राम दरबार के साथ छह अन्य मंदिरों का निर्माण किया जाएगा और प्रत्येक रामनवमी को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला की मूर्ति पर भगवान भास्कर की किरणों से राजतिलक होगा।

Aug 10, 2024 - 13:04
 0  38
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में वातानुकूलित सभागार का शिलान्यास

रांची : श्री महावीर मंडल, रांची महानगर द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मेन रोड के प्रांगण में स्व.तिलक राज अजमानी की स्मृति में वातानुकूलित सभागार एवं हॉल का शिलान्यास अयोध्या से आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महंत महामंदेश्वर श्री सूर्य नारायण त्यागी से भी वह मंदिर प्रांगण में मिले।

हर समाज के लिए उपयोगी होगा वातानुकूलित ऑडिटोरियम : चंपत राय

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. तिलक राज अजमानी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही रिमोट द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर  कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर चंपत राय ने कहा कि वर्षों की तपस्या के पश्चात हजारों कारसेवकों के बलिदान के बाद आज के युग के लोगों का सौभाग्य है कि उन्होंने राम मंदिर को बनते हुए देखा और उनका अनावरण किया।  आने वाले वर्षों में राम मंदिर के ऊपर तल्ले में राम दरबार के साथ छह अन्य मंदिरों का निर्माण किया जाएगा और प्रत्येक रामनवमी को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला की मूर्ति पर भगवान भास्कर की किरणों से राजतिलक होगा। उन्होंने कहा कि रांची आने के बाद दो मंदिरों में शिलान्यास का अवसर मिला। आने वाले समय में यह हॉल रांची के लिए बहु उपयोगी होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने सभी अतिथियों का एवं धार्मिक संगठनों के प्रमुख का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है रांची के प्रमुख स्थान पर इस वातानुकूलित सभागार एवं हाल बनाने का अवसर हमें मिल रहा है।  हॉल के निर्माण के पश्चात  यह  हॉल धार्मिक,सामाजिक  संगठन के बैठक एवं कार्यक्रमों के लिए उपयोग में आएगा और शादी विवाह के कार्य में भी उपयोग में लिया जा सकता है। जरूरतमंदों को यह निशुल्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका  शिलान्यास श्री चंपत राय द्वारा किया जा रहा, यह भी सौभाग्य की बात है ।कार्यक्रम में मंच का संचालन रोहित शारदा एवं मुकेश काबरा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रविंदर वर्मा ने किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा के ग्रंथी  विक्रमजीत सिंह, रांची के विधायक सीपी सिंह झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी,मारवाड़ी समाज के पवन पोद्दार, श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष अशोक पुरोहित, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संरक्षक अजय बथवाल,महासचिव मुनचुन राय , श्यामानंद पांडे, नवजोत अलांग,बादल सिंह ,रोहित पांडे, राहुल सिन्हा चंकी ,रवि प्रकाश टुना, देवेश अजमानी, शंभू प्रसाद, महेश सोनी ,ललित चौधरी,अमित चौधरी , अमरनाथ सरकार, बजरंग वर्मा, राजेश्वर राजन राजेश्वर राजन, संतोष सिंह,सतीश सिन्हा, अमित गुप्ता, राज श्रीवास्तव, कृष्णा मिश्रा ,निलेश कुमार, धीरज कुमार, पवन गुप्ता, सर्वेश कुमार ,कौशल साहू ,आनंद चौरसिया सहित अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी बादल सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0