ठाकुर गांव के समाजसेवी स्व.भुवनेश्वर पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

Jun 24, 2022 - 11:08
 0  10
ठाकुर गांव के समाजसेवी स्व.भुवनेश्वर पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

रांची। बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव निवासी लोकप्रिय समाजसेवी स्व.भुवनेश्वर पांडेय के श्राद्धकर्म में शामिल हो पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर श्री सहाय ने कहा कि स्व.पांडेय समाज के प्रति समर्पित शख्सियत थे। वह सभी संप्रदाय के लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। समाजसेवा के प्रति उनका जज्बा और जुनून अनुकरणीय ही नहीं, बल्कि प्रेरणास्रोत भी है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना जीवन पर्यन्त उनकी दिनचर्या में शुमार रहा। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य अविस्मरणीय हैं। इस अवसर पर श्री सहाय के साथ
ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, रामबालक तिवारी, हरिनारायण तिवारी, चंद्रशेखर शुक्ला, गोपाल जायसवाल, गंगाधर प्रसाद, पूर्व मुखिया एम टोप्पो,सदन साहु, जाकिर अंसारी,शमीम बड़ेहार, दीपक प्रसाद, अरुण मिश्रा (पप्पू) सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0