कांग्रेस नेता अरुण पांडेय के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

कर्मठ साथी का असामयिक निधन अपूरणीय क्षति : सुबोधकांत सहाय

Dec 30, 2023 - 13:01
 0  15
कांग्रेस नेता अरुण पांडेय के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, एचईसी क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय के पिता अरुण पांडेय के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा कि स्व.पांडेय जीवनपर्यंत कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे।
संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद रहेगी।
श्री सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति स्व.पांडेय का समर्पण एक मिसाल के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व.पांडेय संघर्ष के दिनों के साथी ही रहे। वे जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहा करते थे। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी सक्रियता देखते ही बनती थी।
श्री सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख की बेला में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
श्री सहाय रविवार को स्व.पांडेय की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रांची पहुंचेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0