पूर्व भाजपा सांसद ईश्वर चौधरी 85 वीं जयंती मनाया गया

Mar 7, 2024 - 11:49
 0  23
पूर्व भाजपा सांसद ईश्वर चौधरी 85 वीं जयंती मनाया गया

गया । अमर शहीद पूर्व भाजपा सांसद ईश्वर चौधरी जी की 85 वीं जयंती के अवसर पर ईश्वर चौधरी हाल्ट के निकट उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्वर्गीय चौधरी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उन्हें सादगी और ईमानदारी प्रतिमूर्ति बताया‌‌। वे जनता से घुल मिलकर रहते थे उनमें कोई दिखावा नहीं था। उनकी सादगी और ईमानदारी के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग एक स्वर में की गई। उनके प्रतिमा स्थल को सौंदरीकरण और शेड का निर्माण कराने का संकल्प सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया। एक बात गौर करने वाली है कि केंद्र में भाजपा सरकार के 10 वर्ष होने और बिहार में भाजपा के सहयोग से डबल इंजन की सरकार कई बार रहने के बावजूद अब तक उनके प्रतिमा स्थल को विकसित नहीं किया जाना चर्चा का विषय रहा। जबकि पूर्व सांसद के आशीर्वाद से कई शिष्य विधायक और कई कार्यकर्ता आज राजनीतिक के बुलंदियों पर हैं मंत्री-संत्री बनकर सत्ता सुख भोग रहे हैं, इस अवसर पर प्रमोद चौधरी, प्रदीप कुमार चंचल, प्रकाश पटवा, गोपाल प्रसाद पटवा, दुखन पटवा, सुजीत कुशवाहा, मनोज यादव, दीपक सवर्णकार, महेश प्रसाद, शालिग्राम लाल, शम्भू रायुत, यमुना सिंह ,पापु सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, सतेन्द्र सिंह, पापु सिंह राजा सिंह,करु सिंह इत्यादि कार्यकर्तागण उपस्थित थे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0