श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर कुष्ठ आश्रम में किया गया भोजन वितरण

Mar 29, 2022 - 15:02
 0  8
श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट द्वारा इंदिरा नगर कुष्ठ आश्रम में किया गया भोजन वितरण

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट,दिल्ली,की शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान मे मीरा देवी आडुकिया एवं उनके परिवार के सहयोग से ट्रस्ट के सदस्यों ने मंगलवार को जगन्नाथपुर के इन्दिरा नगर कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ रोगियों के लिए भोजन का वितरण किया।
खाने की सामग्री कुष्ठ आश्रम के मुखिया सीताराम की देखरेख व उपस्थिति में की गई।
भोजन सामग्री वितरण के कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,विष्णु सोनी, ओमप्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह,धर्मजीत सिंह, बंसत जी वर्मा एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0