रांची चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग चरण के दूसरे दिन तक पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में

Mar 25, 2022 - 13:28
 0  11
रांची चैंपियंस लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग चरण के दूसरे दिन तक पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में

रांची। बिरसा एग्रीकल्चरल ग्राउंड, कांके में चल रहा क्रिकेट का महासंग्राम। दो दिन के खेल समाप्त होने तक पांच टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। सभी 16 टीमों ने अभी तक अपने लीग के तीन मैचों में से दो मैच खेल लिए हैं। इनमें से बिहारी युवक संघ , झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स, डोरंडा ओल्ड जेवेरियन्स, जैन इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और सिख यूथ ने चैंपियन बनने की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है।
सभी मैच काफी रोमांचक हो रहे हैं और टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सभी मैच 14 ओवर का हो रहा है। जिसमें अभी उच्चतम स्कोर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने (209) बनाया। वहीं, न्यूनतम स्कोर शारदा की टीम ने (49) बनाया। सभी मैचों का प्रसारण भी यूट्यूब में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी मैच का स्कोर क्रिक हैरोज़ नामक मोबाइल एप्प में भी देखा जा सकता है। शुक्रवार को आठ मैच खेले गए।
शनिवार को 4 क्वार्टर फाइनल के मैच है। जिसके बाद रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच होंगे।

मैच देखने के लिए दर्शक भी काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।रात्रि मैच में यहां इंटरनेशनल मैच जैसा माहौल हो जाता है। दूधिया रोशनी में क्रिकेट खेल का आनंद ही अलग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0