रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदधारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की पहली बैठक

पत्रकार हित में सदैव समर्पित रहेगी हमारी ऊर्जावान टीम: सुरेंद्र लाल सोरेन।

Dec 30, 2023 - 13:03
 0  12
रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदधारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की पहली बैठक

द रांची प्रेस क्लब का चुनाव शुक्रवार को संपन्न होने के बाद पहली बार नवनिर्वाचित कमेटी की औपचारिक बैठक शनिवार को प्रेस क्लब के कांफ्रेंस रूम में आयोजित हुई।
बैठक में क्लब की दशा और दिशा पर गम्भीरता से विचार करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी को अपराधियों द्वारा दी गई धमकी की निंदा की गई

खास कर प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी को जेल से धमकी देने के मामले की कड़ी भर्त्सना की गई। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने मुख्यमंत्री और सूबे के पुलिस महानिदेशक से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित पत्रकार और उनके परिजनों को अविलंब सुरक्षा प्रदान करे। यह भी कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें और उनकी ऊर्जावान टीम को यह जिम्मेवारी मिली है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक में सूबे के सभी दिवंगत पत्रकारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। बैठक में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, संयुक्त सचिव रतन लाल, कार्यकारिणी सदस्यों में संजय सुमन, सौरव कुमार, मोनू कुमार, आलोक सिन्हा, अंजनी कुमार, अरविन्द कुमार गुप्ता, राजू प्रसाद, विजय मिश्रा, चन्दन भट्टाचार्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0