रांची में छात्राओं से छेड़खानी करनेवाला फिरोज हुआ गिरफ्तार

फिरोज अली की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाने से हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Dec 16, 2024 - 03:21
 0  97
रांची में छात्राओं से छेड़खानी करनेवाला फिरोज हुआ गिरफ्तार

रांची में सरेराह छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला युवक मोहम्मद फिरोज अली को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि फिरोज अली नाम का युवक रांची में कन्या विद्यालय की छात्राओं के साथ स्कूल जाते समय छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। इस मामले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था।

मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिक की भी दर्ज की गई थी। रांची पुलिस तत्काल ही हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। जानकारी मिलने के बाद आईजी, डीआईजी और एसएसपी समेत कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। आरोपी की पहचान सीसीटीवी के माध्यम से कर ली गई। इस मामले में फिरोज अली की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाने से हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1