1 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली तेजस्वी डेवलपर्स को, FIR दर्ज

आरोपी 6 महीने पहले भी धमकी दे चुका है जिस बाबत थाने में शिकायत की गई थी।

Jun 5, 2022 - 12:09
 0  6
1 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिली तेजस्वी डेवलपर्स को, FIR दर्ज

राँची:

लालपुर थाना क्षेत्र के तेजस्वी डेवलपर्स के निदेशक मुन्ना सिंह से रंगदारी माँगने की खबर आ रही है। इस बाबत मुन्ना ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में तेजस्वी डेवलपर्स के मलिक मुन्ना सिंह ने राजेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे 1 करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने बताया है कि लालपुर के ईस्टर्न मॉल के सातवें तल्ले पर स्थित उनके कार्यालय में राजेंद्र प्रसाद समेत पांच लोग आये थे। उन लोगों ने कहा कि तेजस्वी रेसिडेंसी को विकसित करना चाहते हो तो 1 करोड़ की रंगदारी देनी पड़ेगी। रंगदारी नहीं देने पर उनको बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उनलोगों ने कहा है अगर रंगदारी नहीं दोगे तो जान से मार दिए जाओगे। 

देशपत्र से बात करते हुए मुन्ना सिंह ने बताया की आरोपी 6 महीने पहले भी धमकी दे चुका है जिस बाबत थाने में शिकायत की गई थी।

मुन्ना सिंह ने थाने में लिखित शिकायत में बताया है कि पैसा नहीं देने पर राजेंद्र प्रसाद ने धमकी दी है कि जैसे ही सीसीटीवी एरिया से बाहर आओगे तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी। मुन्ना सिंह ने यह भी बताया है कि आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए उनके द्वारा तीन-चार लोगों की हत्या करने की बात भी कही है। इस घटना के बाद मुन्ना दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

पूरे मामले में जब लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जाँच में पता चला है कि दोनों पक्ष के बीच प्रॉपर्टी का विवाद पहले से ही है, जो न्यायालय में चल रहा है। मामले की जांच चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0