तय समय-सीमा पर खत्म होगा राज्य से फायलेरिया : बन्ना गुप्ता

एमडीए प्लान 2024 झारखंड के कुल 9 जिलों (चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिम सिंहभूम) में चलाया जायेगा।

Aug 10, 2024 - 21:10
 0  29
तय समय-सीमा पर खत्म होगा राज्य से फायलेरिया : बन्ना गुप्ता

रांची : फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  प्रताप राव जाधव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से डीसी ऑफिस स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। 
मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमडीए प्लान 2024 की जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड के कुल 9 जिलों (चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिम सिंहभूम) में चलाया जायेगा।
जिसमें कुल एक करोड़ 41 लाख 37 हजार 2 सौ 28 लोग की कुल आबादी हैं, जिसमें हमने एक करोड़ 24 लाख 40 हजार 7 सौ 60 लोगों को एमडीए देने का लक्ष्य रखा है।

श्री गुप्ता ने बताया कि इसके लिए कुल 1 हजार 7 सौ 77 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया हैं, इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 3 करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनाई हैं।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है, इसलिए मैं मांग करता हूं कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। साथ ही बरसात का मौसम चल रहा है इसलिए प्रत्येक राज्य में, ख़ासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द की जाय। 
इस अवसर पर एसीएमओ जोगेश्वर प्रसाद और जिला फायलेरिया अधिकारी ए मित्रा भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0