जेसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में फेडरेशन चैम्बर की टीम हिस्सा लेगी

Mar 22, 2022 - 12:09
 0  12
जेसीआई द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में फेडरेशन चैम्बर की टीम हिस्सा लेगी

रांची। जेसीआई रांची द्वारा बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में 23 मार्च से आरम्भ हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की टीम भी इस वर्ष प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उक्त जानकारी चैम्बर अध्यक्ष धीरज तनेजा और महासचिव राहुल मारू ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी फेडरेशन चैम्बर की टीम ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और बेहतर प्रदर्शन किया था। सदस्यों की भावना को देखते हुए पुनः इस वर्ष प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगिता में शामिल कुछ खिलाडी पुराने हैं तो कुछ खिलाडी नये भी हैं|मंगलवार को चैम्बर भवन में सभी खिलाड़ियों की समन्वय बैठक भी हुई। फेडरेशन की मैच 23 मार्च को जेसीआई, 24 मार्च को शारदा फाउंडेशन और 25 मार्च को भवालपुरी पंजाबी के साथ तय है। चैम्बर की टीम में अरविन्द राजगढ़िया, संदीप यादव, शीत कुमार, आदित्य पुष्कर, तरुण कुमार, विकास कुमार, सौरव अग्रवाल, आदित्य आकाश, जीतेन्द्र कुमार, ऋषभ शर्मा, सुशांत पाठक, विवेक टेबरीवाल, सुमित बोरा शामिल हैं।
बैठक में चैम्बर अध्यक्ष धीरज तनेजा, उपाध्यक्ष दीनदयाल बरनवाल, महासचिव राहुल मारू, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, कार्यकारिणी सदस्य वरुण जालान, अमित शर्मा, नवजोत अलंग, स्पोर्ट्स उप समिति के चेयरमैन गौतम शाही एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0