सेवानिवृत्ति पर जमादार को दी गई विदाई

Feb 1, 2024 - 10:33
 0  8
सेवानिवृत्ति पर जमादार को दी गई विदाई

गया । गया नगर निगम में पदस्थापित एक जमादार देवनंदन प्रजापत का सेवानिवृत्ति होने पर वार्ड पार्षद नंबर 51 सह सदस्य सशक्त स्थायी समिति के आवास पर भावभीनी विदाई दी गई।इस मौके पर वार्ड नंबर 51 के पार्षद सह सशक्त स्थाई समिति सदस्य मनोज कुमार ने माला पहनकर व अंगवस्त्र देकर विदाई दी गई।वार्ड नंबर 51के पार्षद मनोज कुमार ने इनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कमाना की। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान यह अपनी कार्य के प्रति हमेशा तैयार रहते थे। इस मौके पर वार्ड 49 के प्रतिनिधि मुन्ना पटवा, नगर निगम के स्टोर के प्रभारी पप्पू, सिंधु मिश्रा, वार्ड 49 के जमादार राज कुमार,वार्ड 48 के जमादार विदेशी कुमार,वार्ड 50 के जमादार विनोद कुमार,वार्ड 47 के जमादार मुकेश कुमार,विनेश राव,गौरव कुमार उर्फ गुड्डू गौतम कुमार,अरविंद प्रसाद उर्फ झुनू, मिथुन कुमार,अशोक कुमार,उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0