बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के सौजन्य से प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा जी को सम्मानित किया गया

Apr 14, 2024 - 15:08
 0  29
बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के सौजन्य से प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा जी को सम्मानित किया गया

गया । मानपुर गया जी कि पावन भूमि पर गेरे ग्राम में प्रवचन करने पधारी प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा जी को बुनकर नगरी मानपुर पटवाटोली में निर्मित अंगवस्त्र एवं बुनकर हस्तकला चित्रकार छात्र गुलाबचंद प्रसाद द्वारा निर्मित देवी चित्रलेखा जी का पेंटिंग का फोटो फ्रेम गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बुनकर संघ एवं गुलाबचंद प्रसाद चित्रकार बुनकर छात्र द्वारा सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के सौजन्य से प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवनाथ कुमार, अरविंद कुमार, दीपक स्वर्णकार, चन्दन कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। सम्मानित करते हुए गोपाल प्रसाद पटवा ने देवी चित्रकला जी को मानपुर पटवाटोली के बारे में संक्षिप्त परिचय से अवगत कराया सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। देवी चित्रकला जी ने सम्मानित करने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0