‘स्पीक आउट-2023‘ में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

एनुअल इंटर स्कूल लिटरेरी इवेंट में कक्षा 10वीं की निश्का राज को रचनात्मक लेखन श्रेणी के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Nov 21, 2023 - 12:27
 0  17
‘स्पीक आउट-2023‘ में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने अमृतसर में आयोजित ऑनलाइन एनुअल इंटर स्कूल लिटरेरी इवेंट ‘स्पीक आउट-2023‘ में एक बार फिर बाजी मारी। इस अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में 46 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। कक्षा 10वीं की निश्का राज को रचनात्मक लेखन श्रेणी के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हमारे विद्यालय को स्लैम पोएट्री श्रेणी के लिए ओवरऑल बेस्ट डेलिगेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 11वीं के अतिशय सिंह एवं कक्षा 10वीं की प्रज्ञाश्री होता ने भाग लिया।
विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने विजेताओं, शिक्षकों और अभिभावकों को उनके समर्पित प्रयासों के लिए बधाई दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य के लिए तैयार होते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0