गीता- पाठ प्रतियोगिता में सरला बिरला के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
श्रीमद्भगवद्गीता हमें सकारात्मकता की ओर अग्रसर करती है और हमारे जीवन के हर पड़ाव पर उचित निर्णय लेने में हमें सक्षम बनाती है। चिन्मय मिशन प्रतिवर्ष गीता-पाठ प्रतियोगिता आयोजित करता है। सत्र 2023-24 में भी सरला बिरला के छात्रों ने चिन्मय- मिशन द्वारा आयोजित गीता-पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देते हुए स्कूल लेवल, सिटी लेवल एवं इंटरसिटी लेवल पर पुरस्कार प्राप्त किया है। चिन्मय मिशन ने अत्यधिक छात्रों की सहभागिता के लिये ट्राफी देकर प्रधानाचार्या को सम्मानित किया है। इंटरसिटी लेवल में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अक्षिता पंडित कक्षा द्वितीय ‘सी‘ ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। छात्रों ने सिटी लेवल और स्कूल लेवल पर अनुकरणीय प्रदर्शन से स्कूल को गौरवान्वित किया। सिटी लेवल पर 28 छात्रों और स्कूल लेवल पर 162 छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों का पालन करने से व्यक्ति कर्मयोगी बनता है। यह छात्रों को सकारात्मकता की ओर अग्रसारित करती है, अतः छात्र कर्म को ही अपना लक्ष्य बनाएँ।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की और कहा कि श्रीमद्भगवद गीता के उपदेशों का पालन करने से छात्रों का जीवन अधिक सार्थक होगा और उनमें ईमानदारी और धार्मिकता के मूल्यों का संचार होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0