उत्कृष्ट सेवा के लिए राज भारत गैस एजेंसी को श्रेष्ठता पुरस्कार

होटल रिट्रीट कांटिनेंटल में भारत गैस ने किया सम्मानित

Mar 28, 2022 - 15:05
 0  6
उत्कृष्ट सेवा के लिए राज भारत गैस एजेंसी को श्रेष्ठता पुरस्कार

रांची/जमशेदपुर। लौहनगरी के सोनारी स्थित राज भारत गैस एजेंसी को कोरोना काल में ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस प्रदान करने और एजेंसी में डिजिटलाइजेशन के लिए भारत पेट्रोलियम द्वारा झारखंड की श्रेष्ठ गैस एजेंसी के पुरस्कार से नवाजा गया।
भारत पेट्रोलियम द्वारा सोमवार को राजधानी रांची के होटल रिट्रीट कांटिनेंटल में आयोजित एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स अवार्ड सेरेमनी में राज भारत गैस एजेंसी की निदेशक भारती सिंह ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए यह पुरस्कर ग्रहण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज भारत गैस एजेंसी बेहतर गुणवत्ता के साथ अपने ग्राहकों को निर्धारित समय और मापदंडों के तहत उत्कृष्ट सेवा मुहैया कराने को सदैव तत्पर
 है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0