दलादली चौक से हर– घर तिरंगा यात्रा का किया गया शुभारंभ

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में घूम-घूम कर तिरंगा वितरण के साथ कई घरों, दुकानों, कार्यायलयों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा लगाकर आम लोगों से मिलकर सभी से तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर लगाने के लिए आह्वान किया। 

Aug 13, 2024 - 00:54
 0  38
दलादली चौक से हर– घर तिरंगा यात्रा का किया गया शुभारंभ

रातु क्षेत्र के रिंग रोड सिमलिया दलादली चौक समीप हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर से हर घर तिरंगा यात्रा मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रमुख मृत्युंजय शर्मा एवम वरिष्ठ भाजपा नेता सह राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हम भाजपा के सिपाही हर घर तिरंगा वितरण का कार्य कर रहे हैं । ताकि हमारे देश की आन और शान तिरंगा घर-घर में लहरा सके। भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा व सुनील कुमार सिंह ने कहा की तिरंगा वितरण कार्यक्रम में लोगों में काफी उत्साह है बड़े, बूढ़े, युवा, महिलाएं इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे, इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के दौरान दलादली चौक क्षेत्र में घूम-घूम कर जनसंपर्क कर तिरंगा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान को क्षेत्र में जनसंपर्क कर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं और लगन के साथ कार्य कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में घूम-घूम कर तिरंगा वितरण के साथ कई घरों, दुकानों, कार्यायलयों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा लगाकर आम लोगों से मिलकर सभी से तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर लगाने के लिए आह्वान किया। 
जनसंपर्क के दौरान देश भक्तों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" जैसे देशभक्ति जयकारा की उद्घोष से क्षेत्र देशभक्ति में डूब गया।
वहीं भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा व सुनील कुमार सिंह ने  मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। तिरंगा अभियान राष्ट्र का सम्मान है। सभी भारतीयों को इस अभियान में शामिल होना चाहिए, और अपने अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाना चाहिए। यह तिरंगा हमारे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सम्मान के साथ ऊंचे स्थानों पर लगाया जाना चाहिए। कहा कि भारत वासियों के लिए सबसे पहले देश है, इसके बाद परिवार या समाज है। सबों के दिल में देशभक्ति का जज्बा होना अति आवश्यक है। तिरंगा ही देश की जान और पहचान है। यही हमारे देश की आन बान और शान है, जिस देश पर जान भी कुर्बान है। कहा कि–
देशभक्तों से हीं, देश की शान है
देश भक्तों से हीं, देश का मान है।
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
दुश्मन की बंदूक की गोली हम खाएंगे, 
आजाद हैं, आजाद रहेंगे।
जनसभा में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे जुल्म पर चिंता जताई, और केंद्र सरकार से बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हर संभव प्रयास करने की मांग की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एसएन शर्मा, अभिषेक मिश्रा, रामाशीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, जनार्दन ओझा, शंभू सिंह, विवेक दुबे, ममता चौहान, नवीन जी,शंकरपाल जी, विभूति नाथ जी, आदि देशभक्त शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0