CO को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी एनामुल अंसारी हुआ गिरफ्तार

अंचल परिसर में लीची तोड़ने से मना करने पर एनामुल ने देसी कट्टा दिखाकर धमकी दी थी।

Jul 29, 2023 - 15:27
 0  9
CO को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी एनामुल अंसारी हुआ गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के CO प्रवीण कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी एनामुल अंसारी गिरफ़्तार कर लिया गया है। एनामुल को कुडू पुलिस ने बीते बुधवार को शहर के ब्लॉक चौक से गिरफ्तार किया। मामले को लेकर कुडू CO ने 12 मई को कुडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था।

क्या है मामला 

कुड़ू अंचल कार्यालय परिसर के बग़ल में फलों का एक बगीचा है, जिसकी सुरक्षा की ज़िम्मेवारी कुड़ू अंचल के अधिकारियों की है। बगीचे की सुरक्षा के लिए अंचल अधिकारी ने चौकीदार और होमगार्ड के जवानों को प्रतिनियुक्त किया है। CO के अनुसार आरोपी चार-पांच लोगों के साथ मिलकर बगीचे में लगे लीची के पेड़ से लीची तोड़ना शुरू कर दिया। लीची तोड़ते समय उन लड़कों को होमगार्ड के जवान ने मना किया तो चार लड़के तो भाग गए पर एक लड़का एनामुल अंसारी वहीं डटा रहा। होमगार्ड के जवान एनामुल को पकड़कर CO के पास ले गये। CO ने एनामुल को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद एनामुल वापस फिर बगीचे में आकर लीची तोड़ने लगा। इस पर होमगार्ड के जवान ने उसे टोका तो एनामुल ने देसी कट्टा निकालकर होमगार्ड के जवान पर तान दिया। इसके बाद होमगार्ड का जवान भागकर CO के पास पहुंचा। पीछे-पीछे एनामुल अंसारी भी CO के कार्यालय में पहुंच गया था। कार्यालय में पहुँचकर एनामुल ने CO को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद CO ने मामले को लेकर कुड़ू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0