सशक्त महिलाएं, समृद्ध बिहार – ‘महिला संवाद यात्रा’ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन:- प्रकाश पटवा

सशक्त महिलाएं, समृद्ध बिहार – ‘महिला संवाद यात्रा’ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन

May 29, 2025 - 13:04
 0  42
सशक्त महिलाएं, समृद्ध बिहार – ‘महिला संवाद यात्रा’ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन:- प्रकाश पटवा

गया जी । सामाजिक बदलाव के लिए आपसी बातचीत बेहद ज़रूरी है। इसी भावना से रखकर आयोजित की जा रही है ‘महिला संवाद यात्रा’, जिसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों व अवसरों के प्रति जागरूकता फैलाना है। गया जी जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहतरीन प्रयासों से बिहार की महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। आज बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, पंचायतों से लेकर व्यावसायिक क्षेत्रों तक अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं। श्री पटवा ने कहा कि ‘महिला संवाद यात्रा’ इसी परिवर्तन का प्रतीक है, जहां महिलाएं एक-दूसरे से जुड़कर अनुभव साझा कर रही हैं और प्रेरणा बन रही हैं। यह यात्रा गांव-गांव, टोला-टोला पहुंचकर महिलाओं की आवाज़ को न केवल बुलंद कर रही है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने की दिशा भी दे रही है। श्री पटवा ने आगे कहा कि इस पहल से यह स्पष्ट है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी बिहार समृद्ध होगा। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की कि इस अभियान से जुड़ें और महिलाओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दें।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई ‘महिला संवाद यात्रा’ ने 18 अप्रैल 2025 से अब तक 90 लाख से अधिक महिलाओं को सरकार से सीधे संवाद का मंच दिया है, जहाँ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और विकास जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0