झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की  कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न 

संजय जौहर अध्यक्ष व दीपक मुरारका सचिव चुने गए 

Aug 27, 2024 - 00:53
 0  35
झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की  कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न 

रांची:  झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। साथ ही सत्र 2024-25  के लिए नये कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव भी हुआ। जिसमें  संजय जौहर अध्यक्ष,  दीपक मुरारका सचिव एवं  अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
 चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। जिनमें पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण मोदी, विकास अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर सिंघानिया, केदार मित्रा, हरजीत सिंह सेनी, प्रकाश बागला, शुभम सिंघानिया, अंकुर अग्रवाल, कुशल मक्कर एवं आनंद गुप्ता शामिल हैं।  चुनाव में मुख्य चुनाव पदाधिकारी  वेद प्रकाश बागला  एवं सह चुनाव पदाधिकारी  विजय मक्कर थे।  एसोसिएशन की बैठक एवं चुनाव को सफल बनाने में संस्था के पूर्व अध्यक्ष  राज कुमार मारू,  वेद प्रकाश बागला,  मनोहर गुप्ता,  विजय मक्कर,  प्रमोद सिंघानिया,  आनंद प्रकाश,  जुगल केडिया,  पंकज चौधरी सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0